वास्तु उल्लंघन रसोई के दुष्प्रभाव – क्यों रसोई के लिए वास्तु महत्वपूर्ण?

Vastu Non-Compliant Kitchen - AlternateHealilng.net - रसोई के लिए वास्तु महत्वपूर्ण क्यों है? - वास्तु उल्लंघन रसोई के दुष्प्रभाव

मैं यह सोच कर चल रही हूं कि आप ने ‘रसोई के लिए वास्तु के महत्व की समझ’ पर मेरे पिछले लेख को पढ़ा हैं। वह लेख में आपने जाना ‘रसोई के लिए वास्तु क्या है?’ । आज हम जानेंगे ‘क्यों’। मैंने ‘रसोई के लिए वास्तु क्यों महत्वपूर्ण है’ की व्याख्या करने का एक प्रयास किया है और वास्तु उल्लंघन रसोई के कारण इसका दुष्परिणाम/बुरा प्रभाव क्या हो सकता है आपके जीवन पर ये देखेंगे।

यदि आपने लेख पढ़ा है – ‘घर के लिए वास्तु का महत्व क्या है?‘, इसमें कुछ चीजें ‘वास्तु दोष वाले घर में क्या गलत हो सकती है?’ पर सूचीबद्ध हैं। यह आलेख समान पंक्तियों पर आधारित है। हम देखेंगे कि जब रसोई घर, वास्तु सिद्धांतों के अनुरूप नहीं हैं, तो उसका हमारे जीवन पर क्या प्रभाव हो सकते हैं।

वास्तु उल्लंघन रसोई के कारण समस्याएं

हमारे जीवन के प्रमुख क्षेत्र हैं स्वास्थ्य, धन और सद्भाव। जब एक घर में वास्तु गैर-अनुपालन रसोई हो तो इन तीनो क्षेत्रों में दुष्प्रभाव होता है। आइए हम इन प्रत्येक क्षेत्र को व्यक्तिगत रूप से देखें।

चलो स्वास्थ्य के बारे में पहले बात करते हैं।

वास्तु उल्लंघन रसोई के कारण स्वास्थ्य हानि

यह बहुत ही महत्वपूर्ण और सबसे प्रभावशाली क्षेत्र है। जैसा कि हम जानते हैं, रसोई घर वह जगह है जहां अनाज / धान्य, भोजन में परिवर्तित किया जाता है। जिसे हम आनंद से ग्रहन कर सके। अब, यह किस तरह की ऊर्जा में पकाया जाता है, यह भोजन की गुणवत्ता तय करेगी वह ऊर्जा और यह निर्णय लिया जाएगा कि यह भोजन हमारे स्वास्थ्य को पोषण कैसे दे रहा है। नकारात्मक ऊर्जा वास्तु उल्लंघन रसोई में प्रमुख शासक है। यह ऊर्जा स्तर को घटाके कम कर देता हैं। इससे अपर्याप्त पोषण, बीमार स्वास्थ्य और असामयिक मृत्यु हो सकती है। यह न केवल परिवार के प्रमुख को प्रभावित करता है, बल्कि उपभोक्ताओं और खाना पकानेवाले व्यक्ति को भी प्रभावित करता हैं।

वास्तु उल्लंघन रसोई के कारण धन हानी

रसोई अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। अग्नि को गलत जगह पर स्थापित किया जाए तो वह उस जगह और उसके आसपास के सभी चीजों को जला सकती है। धन क्षेत्र में रखा गया रसोई घर एक भारी धन हानी और नुकसान की ओर लेजा सकता है। यह बिगड़ती आर्थिक स्थितियों के लक्षणों से शुरू हो कर भारी कर्ज और दिवालियापन की स्तिथि उत्पन्न कर सकती हैं। इसलिए, यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है कि रसोई घर वास्तु सिद्धांतों के अनुसार हो।

परिवार सद्भाव पर वास्तु उल्लंघन रसोई का प्रभाव

एक बहुत प्रसिद्ध अंग्रेजी कहावत है- “जो लोग एक साथ खाते हैं, एक साथ रहते हैं।” यह वाक्य स्वयं बताता है कि परिवार के सद्भाव इस सूची का हिस्सा क्यों है। स्वास्थ्य और धन पर वास्तु उल्लंघन रसोई के परिणामों को समजे तो हम जान पाएंगे की इसका पारिवारिक सद्भाव पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इस परिणामों से परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद और झगड़े होना स्वाभाविक हैं। यह झगड़े विभाजन या तलाक के हद तक बढ़ सकते है।

मेरा लक्ष्य आपको परिणाम के बारे में जागरूक करने में सहायता करना है और आप को उनसे साहसपूर्वक सामना करने के लिए तैयार करना है। मेरा उपदेश्य आपको डराने या डर से भरना बिल्कुल नहीं है। मेरा विश्वास करे, आपकी रसोई में छोटे बदलाव से यह सबसे आसानी से बचा जा सकता है। कल, मैं आपके साथ वास्तु उल्लंघन रसोई से जुडी समस्याओं का सामना कैसे कर सकते हैं उसके उपाय साझा करूँगी। तो पड़ते रहें और नीचे कमेंट बॉक्स में लेख के बारे में अपनी राय जरूर छोडे।

किसी भी प्रकार के उत्पाद, आदेश, मूल्य, शिपिंग शुल्क, आदि के स्पष्टीकरण के लिए [email protected]  पर मेल करे या 09867-152220 पर कॉल करे। नियमित रूप से अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर मुझे फॉलो करें

महत्वपूर्ण नोट: हमारे द्वारा बेचे गए सभी उपकरण अपने विशिष्ट इरादे और लक्ष्यके साथ प्रोग्राम और सक्रिय किये गए हैं। हमारा उद्देश्य उच्चतम क्षमता सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए है। क्योंकि इन्हें इस तरह से प्रोग्राम किया जाता है कि यह लंबे समय तक मददगार साबित हो। केवल सक्रिय उपकरणमें क्षमता है एक लम्बी अवधि के लिए ऊर्जा उत्पन्न करनेकी।

इस लेख को आप इंग्लिशमे पढ़ने के लिये Vastu Non-Compliant Kitchen Ill-Effects लिंक पड़े।

Share This:

Comments are closed.