रसोई घर वास्तु – रसोई घर के लिए वास्तु का अर्थ क्या हैं?

Kitchen Vastu – What is Vastu for Kitchen? - AlternateHealing.net रसोई घर वास्तु हिंदीमे

रसोई घर वास्तु की सरल टिप्स पर मैंने इंग्लिशमे दो लघु लेख लिखे हैं। यदि आपने उन्हें नहीं पढ़ा है, तो आप निचे दी गई लिंक पर जा कर उन्हें पढ़ सकते हैं –

Vastu for Kitchen – Tips for South East Cornerhttps://www.alternatehealing.net/vastu-for-kitchen/

Vastu Tips for Kitchen – 5 things in Kitchenhttps://www.alternatehealing.net/vastu-tips-for-kitchen-5-things/

मेरे कई पाठकों और ग्राहकों ने अक्सर पूछा है की रसोई घर के लिए वास्तु इतना महत्वपूर्ण क्यों है? और रसोई घर वास्तु क्या है? उनके प्रश्न के उत्तरमे आज रसोई घर वास्तु के बारे कुछ विस्तारमे समजने की कोशिस की हैं।

रसोई घर वास्तु आवश्यक है क्योंकि रसोई घर अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। अग्नि को गलत जगह पर स्थापित किया जाए तो वह उस जगह और उसके आसपास के सभी चीजों को जला सकती है। सूर्य एक अग्नि का गोला है। जितना सूर्य, जीवित रहने के लिए महत्वपूर्ण है, उतनी ही अग्नि मानव शरीर के लिए महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि मानव शरीर ५ तत्वों से बना है और अग्नि उनमें से एक है।  इस तरह अग्नि जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण है। लेकिन जब यह अग्नि नियंत्रण से बाहर हो जाती है, या अग्नि लुप्त हो जाती है, इन दोनों स्थितिया मात्र विनाशकारी हो सकती है। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि एक संतुलित जीवन और वातावरण के लिए अग्नि को सही मात्रा सही जगह मे रखा गया हो।

रसोई घर वह जगह है जहां अनाज / धान्य, भोजन में परिवर्तित किया जाता है। जिसे हम आनंद से ग्रहन कर सके। यह अग्नि की मदद से किया जाता है। कल्पना करो कि कम अग्नि या अग्नि नहीं है, तो क्या आप आधे से पके हुए भोजन का आनंद ले पाएंगे? या बहुत अधिक अग्नि का एक उदाहरण ले लो – क्या आप अधिक अग्नि के कारण जला हुआ भोजन खा सकते हैं?

उसी तरह, मानव शरीर में बहुत अधिक या बहुत कम अग्नि शरीर के संचालन को प्रभावित करती है। किसी के शरीर में अग्नि की कमी होते ही, मनुष्य किसी प्रकार की इच्छा, उत्साह, जुनून, प्रेरणा आदि से विमुख हो जाता है। ये सब अग्नि की प्रवृत्ति हैं! बहुत अधिक अग्नि के साथ, आप आक्रामक, क्रोधित, गर्म-मिजाज़ वाले होंगे – क्या आप इस परिस्थिति मे किसी कार्य को करने या सोचने की शक्ति रख पाएंगें? – इसका उत्तर स्पस्टरूपसे ना है। इसलिए हमारे अंदर और आसपास संतुलित अग्नि तत्व होना बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।

रसोई घर के लिए वास्तू / रसोई घर वास्तु क्या है?

रसोई घर वास्तु समझने के लिए, हमें इन दो शब्दों को अलग करके समझना होगा, जैसा कि हमने घर के लिए वास्तु को समझते समय किया था (घर के लिए वास्तु – वास्तु गाइड श्रृंखला)।

वास्तु – वास्तु शास्त्र एक समृद्ध और स्वस्थ जीवन के लिए भारत का एक प्राचीन विज्ञान है। यह विज्ञान ऊर्जा के संतुलन करने के सिद्धांतों पर काम करता है। पर्यावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भरता है और घर / परिसर से नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने में मदद करता है। मैं यह मानकर आगे बढ़ रही हूं कि आपने घर के लिए वास्तु – वास्तु गाइड श्रृंखला लेख पढ़ा है। यह लेख बहुत सरल और आसान भाषा मे है और इस मे बताया गया है कि वास्तु क्या है।

अब हमें रसोई घर वास्तु शब्दों मे ‘ रसोई घर’ शब्द को समझना हैं।

रसोई घर – जैसा कि मैंने पहले उल्लेख किया है, यह वह स्थान है जहां धान्य को पकाके भोजन में परिवर्तित किया जाता है। जिसे हम उपभोग कर सकते हैं। मै तो यह कहूँगी, यह क्रांतिकारी परिवर्तन की जगह है। मै यह इस लिए कहती हू क्योंकि इस तैयार किये गए भोजन में उपभोक्ताओं को (परिवार के सदस्य) ऊर्जा प्रदान करने की शक्ति है। इतना ही नही, यह जहर के रूप में भी कार्य कर सकता हैं। यह निर्भर करता है कि खाना पकानेवाले व्यक्ति की मानसिकता और कैसे वातावरण मे पकाया गया हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं, हमारा मन पर्यावरण से बेहद प्रभावित होता है, इसलिए यहां मुख्य भूमिका पर्यावरण की है।

अब, दोनों शब्दों, रसोई घर + वास्तु = रसोई घर वास्तु को जोड़कर, हम यह कह सकते हैं,

रसोई घर वास्तु एक पर्यावरण की ऊर्जाको संतुलित करने के लिए, एक प्राचीन विज्ञान है, जिसमें समृद्ध जीवन के लिए स्वस्थ और पौष्टिक भोजन पकाया जा सके।”

यह परिभाषा स्वयं ही बताती है की रसोई घर वास्तु क्या का महत्व क्या हैं। फिर भी, कल, मैं आपके साथ एक वास्तु गैर-अनुपालन वाले रसोई घर के साथ समस्याओं को साझा करूँगी। तो पड़ते रहें और नीचे कमेंट बॉक्स में लेख के बारे में अपनी राय जरूर छोडे।

किसी भी प्रकार के उत्पाद, आदेश, मूल्य, शिपिंग शुल्क, आदि के स्पष्टीकरण के लिए [email protected]  पर मेल करे या 09867-152220 पर कॉल करे। नियमित रूप से अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर मुझे फॉलो करें

महत्वपूर्ण नोट: हमारे द्वारा बेचे गए सभी उपकरण अपने विशिष्ट इरादे और लक्ष्यके साथ प्रोग्राम और सक्रिय किये गए हैं। हमारा उद्देश्य उच्चतम क्षमता सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए है। क्योंकि इन्हें इस तरह से प्रोग्राम किया जाता है कि यह लंबे समय तक मददगार साबित हो। केवल सक्रिय उपकरणमें क्षमता है एक लम्बी अवधि के लिए ऊर्जा उत्पन्न करनेकी।

इस लेख को आप इंग्लिशमे पढ़ने के लिये Kitchen Vastu – What is Vastu for Kitchen? लिंक पड़े।

Share This:

Comments are closed.